फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनायक कॉलोनी में थालियां बजा कर विभाग से मांगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सप्ताह में एक दिन पानी की सप्लाई मिलने से परेशान विनायक कालोनी के लोगों ने बुधवार दोपहर को थालियां बजाकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि करीब दस वर्ष से उनके इलाके में पानी की किल्लत की समस्या बनी हुई और जानकारी के बाद भी जलशक्ति विभाग परेशानी को दूर नहीं कर रहा है। आज विभाग को होश में लाने के लिए थालियां बजाकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया और पंच सुभाष अत्री के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने थालियां बजाकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुभाष अत्री ने बताया कि करीब दस वर्ष से मोहल्लेवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। विनायक नगर सुई संबल पंचायत के अधीन है। मोहल्ले में सैंकड़ों परिवार रहते हैं जोकि पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इनको सप्ताह में एक दिन ही पानी की सप्लाई मिलती है। इसके अलावा कई ऐसे घर भी मौजूद हैं, जहां आज तक जलशक्ति विभाग ने पानी के कनेक्शन नहीं दिए हैं। कुछ स्थानों पर तो पानी की सप्लाई देने के लिए पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। उन्होंने कहा कि विनायक नगर मोहल्ला शहर से करीब तीन किलोमीटर की ही दूरी पर है। फिर भी उनको पानी की सप्लाई के लिए तरसना पड़ रहा है। कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी को रखा है।
कई बार अधिकारियों ने उनके मोहल्ले आकर भी उनकी परेशानी को देखा और आश्वासन दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी ने कुछ नहीं किया है। इसी कारण दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ती जा रही है। आज सभी थालियां बजाकर जलशक्ति विभाग से पानी मांगा है। शायद अब विभाग को थोड़ा एहसास हो जाए और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए पानी की सप्लाई पहुंचाने के साथ पानी के कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन भी बिछा दे। इस मौके पर शोभा देवी, यशपाल, संजय कुमार, ठाकुर दास, इशर दास, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें