घोरडी में हुए सड़क हादसे के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घोरड़ी बरमीन के ररूबाग क्षेत्र में मेटाडोर हादसे को जिला प्रशासन ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही मानते हुए घोरड़ी और बरमीन के स्थानीय लोगों ने डीसी कार्यालय उधमपुर के बाहर जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प
रदर्शनकारियों ने घायलों और मृतकों के परिवार वालों को उचित मुआवजा और उक्त रूट पर एसआरटीसी की बसें लगाने की मांग की। शनिवार दोपहर बारह बजे के करीब घोरड़ी बरमीन से आए लोग जखैनी चौक पर एकत्रित हुए। यहां से वे एक रोष रैली की शक्ल में डीसी दफ्तर के बाहर पहुंचे और जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी पवन सिंह और पैंथर्स नेता धनीराम अत्री ने कहा कि अगर समय पर मार्ग पर तारकोल बिछाया होता तो शायद यह हादसा पेश नहीं आता। इससे यही लग रहा है कि पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह हादसा पेश आया है। इसमें चार लोगों की मौत व 53 लोग घायल हो गए थे।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में चलने वाली मेटाडोर में चालक क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अगर जल्द ही मार्ग पर एसआरटीसी के बसेें चलाने के साथ हादसे में मारे लोगों के परिवार वालों को बीस-बीस लाख और घायलों को दो-दो लाख का मुआवजा नहीं दिया तो वे नेशनल हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।