फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगवेल शिफ्ट करने पर भड़के कैंबलडंगा के लोग

Sun, 09 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंबलडंगा क्षेत्र में बन रहे डगवेल को शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है। लोगों द्वारा पैंथर्स पार्टी के बैनर तले पीएचई कार्यालय के बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डगवेल को उसी स्थान पर बनाने की मांग कर रहे थे, जहां प्रोजेक्ट शुरू हुआ था।
विज्ञापन


पिछले दिनों डीसी कार्यालय के बाहर डगवेल को लेकर कैंबलडंगा पंचायत के लोगों द्वारा एक बार फिर से पैंथर्स पार्टी के बैनर तले पीएचई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई पैंथर्स के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा की गई।

इस अवसर पर पीएचई विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। सरपंच सुभाष कुमार ने कहा कि जो डगवेल साल 2014 में पूर्व सरपंच की जमीन पर बनाया जा रहा था, उसे शिफ्ट करके विभाग द्वारा गलत कदम उठाया गया है। किसी एक व्यक्ति के निजी लाभ के लिए हजारों ग्रामीणों को सजा नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस जगह प्रोजेक्ट को वर्तमान में शुरू किया गया है, उससे लोगों को कोई भी फायदा नहीं होगा और लोगों को फिर भी पानी की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। पैंथर्स प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा किसी के दबाव में आकर प्रोजेक्ट को शिफ्ट किया गया है।

जिस जगह पर प्रोजेक्ट को साल 2014 में शुरू किया गया था, उस जगह अगर डगवेल बनता है तो जिब थाती क्षेत्र की पांच पंचायतों को इसका फायदा मिलेगा, पर जहां पर इस प्रोजेक्ट को अब बनाया जा रहा है, वहां से कुछ ही घरों में पानी की सप्लाई होगी। मनकोटिया ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रोजेक्ट को शिफ्ट कर पुरानी वाली जगह से शुरू नहीं किया गया तो विभाग को इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें