फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने जीआरपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी द्वारा रेलवे कर्मचारी को हिरासत में दिए जाने के विरोध में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन का बैनर लेकर रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान निलेश कुमार का कहना है कि बुधवार को शिकायत के आधार पर जीआरपी द्वारा रेलवे कर्मी रमेश कुमार जो पार्सल विभाग में तैनात था, पुलिस पार्सल इंचार्ज के साथ ही अन्य लोगों को बिना सूचित किए रेलवे कर्मी को पकड़ कर ले गई और प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि पार्सल लेने आई महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर जीआरपी के जवान रेलवे कर्मी को बिना सूचित किए ले गए। यह गलत था। जीआरपी के इस व्यवहार पर रेलवे कर्मचारियों ने श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिरासत के दौरान रेलवे कर्मी को प्रताड़ित करने को लेकर जीआरपीएफ के स्टाफ को निलंबित करने और जांच की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जीआरपी रेलवे संजय कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे। इस मौके पर इलाहाबाद यूथ विंग के प्रधान लोकेश कुमार, दीपक कुमार, कमलेश कुमार, पप्पू कुमार, रिंकू राठी, लोकेश कुमार व रेलवे यूनियन के कर्मी शबर सिंह, राजेश कुमार, एस बीदास, प्रकाश कुमार, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें