फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन कर दी राजमार्ग बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
उधमपुर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकती। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। आंगनबाड़ी सेंटर को पंचायत राज के अधीन किए जाने के विरोध में जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बारिश की परवाह किए बिना शहीद भगत सिंह पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर सरकार ने अपने आदेश को वापस लेकर राहत नहीं प्रदान की तो 16 वें दिन हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स सड़कों पर उतर कर राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों से आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर जेएंडके आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन के बैनर तले शनिवार सुबह करीब दस बजे शहीद भगत सिंह पार्क में एकजुट हुई, जहां सभी ने बारिश होने के बावजूद घंटों धरना देकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के यूनियन की प्रधान दौरान नीलम व अन्य आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि कई बार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार अपने आदेश को वापस नहीं ले रही है। राज्य की आंगनबाड़ी वर्कर्स को पंचायत राज के अधीन करने का राज्यपाल का आदेश किसी कीमत पर भी मंजूर नहीं है। 20 वर्ष से भी अधिक समय से आंगनबाड़ी वर्कर्स दिन रात मेहनत कर आंगनबाड़ी सेंटर चला रही है। आज तक उनके काम पर किसी ने भी सवाल नहीं खड़े किए हैं, फिर क्यों उनके आंगनबाड़ी सेंटर को पंचायत राज के अधीन कर दिया है। उनका मानदेय भी सरपंचों के अधीन कर दिया है। अब तो सरपंच अपने काम होने के बाद ही उनका मानदेय जारी करेंगे। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर इसका कड़ा विरोध करती हैं। आज फिर सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर राज्यपाल से अपील कर रही है कि 15 दिन के अंदर अपना आदेश वापस लेकर हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को राहत प्रदान की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन जिले की हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगी। फिर उनका आंदोलन मांग पूरी होने के बाद ही बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें