प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
- फोटो : Demo Pic
शक्तिनगर के लोगोें द्वारा स्थानीय विधायक पवन गुप्ता के विरोध में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा शक्तिनगर के सुक्की करलाई क्षेत्र में तारकोल न डालने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। लोगों ने विधायक पर स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने किया। बलवीर सिंह ने कहा कि विधायक द्वारा पूरे शहर की सड़कों पर तारकोल डलवाया गया, लेकिन शक्ति नगर में सड़क पर तारकोल नहीं डाला गया। ऐसे में सड़क खराब हो ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द शक्ति नगर की सड़क पर तारकोल बिछाने का काम नहीं शुरू किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।