फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिवार वालों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2015 01:38 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लड्डन पावर हाउस के रहने वाले श्रमिक संजय कुमार चक्खड़ क्षेत्र में मकान बनाने के कार्य के दौरान 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को लड्डन वासियों ने संजय के परिवार के सदस्यों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ  प्रदर्शन किया।

गांव वासियों का कहना था कि संजय कुमार चक्खड में मकान के लेंटर का कार्य कर रहा था। मकान के ऊपर से 33केवी की बिजली की तार गुजर रही हैं। बताया जा रहा है मृतक श्रमिक लेंटर डालने के दौरान सरिया बांधने का काम करता है।  तड़के वह सरिया बांधने का काम कर रहा था।

साथ ही 33 केवी की लाइन गुजर रही थी। सरिया इस तार से टकरा गया जिससे वह इसकी चपेट में आ गया। संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के दौरान क्षेत्र के आसपास के लोग भी जमा हो गया और लेंटर डालने का काम रुक गया। गांव वासियों ने विभाग के अधिकारियों को इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए कई बार आग्रह किया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन के सिवाय उनकी एक भी न सुनी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि संजय की जान जाना विभाग की लापरवाही है। विभाग ने समय रहते इस तार को शिफ्ट कर दिया होता तो हादसा नहीं होता।

उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए जिन अधिकारियों ने तारों को बदलने के लिए लापरवाही बरती है उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना में पीड़ित के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें