फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विरोध में दो घंटे मार्ग बंद

Sat, 30 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने के विरोध में शुक्रवार को कसबे के लोग सड़कों पर उतर आए और ठेका बंद करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने चिनैनी दोमेल लिंक मार्ग को दो घंटे तक बंद रखा और कहा कि यदि शराब का ठेका बंद नहीं हुआ तो लोगों का प्रदर्शन तेज हो जाएगा।

शुक्रवार को नेकां के बैनर तले स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें नेकां नेता सुनील वर्मा, सुरेंद्र कुमार, पुष्पा डोगरा, संसार चंद, गुलाम ररूल और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लिंक मार्ग को बंद कर ठेका बंद करने की मांग की। कहा कि ठेका खुलने से नई पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है।

शराब की दुकान कसबे से बाहर खोली जानी चाहिए। जिस जगह पर शराब की दुकान खुली है, उसके निकट आंगनबाड़ी सेंटर, स्कूल, मस्जिद, मंदिर और एक कुदरती जल स्रोत की बाबली है, जहां से लोग पानी भरते हैं।

ऐसे में कई दिक्कतें पेश आती हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जो ठेका खुला है, बिना परमिशन के खुला है। इसे जल्द से जल्द बंद करवाया जाए।

मार्ग बंद होने की सूचना जब तहसीलदार कुनाल शर्मा को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। प्रदर्शन के दौरान ठेका बंद हो गया था, लेकिन शाम को फिर खुल गया था।
विज्ञापन


ठेका बंद करने की मांग के बाद चिनैनी दोमेल लिंक मार्ग पर घंटों प्रदर्शनकारियों ने बंद रखा, जिसमें गाड़ियों की लाइनें भी दूर-दूर तक लग गई।

इस दौरान एंबुलेंस को निकाला गया, लेकिन कई गाड़ियां घंटों तक एक ही स्थान पर खड़ी रही। लोग मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। प्रदर्शन खत्म होते ही लिंक मार्ग बहाल हुआ और लोगों ने राहत पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें