देवेंदर शर्मा मेमोरियल टेबल टेनिस के पहला दिन रोमांचक रहा। मुकाबले का आगाज डिग्री कालेज के प्रिंसिपल व टेबल टेनिस एसोसिएशन के जिला प्रधान के बीच खेले गए दोस्ताना मैच के साथ हुआ। मुकाबले के पहले दिन परीक्षित और अभय ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
पूर्व खिलाड़ी देवेंदर शर्मा की याद में कराई जा रही टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता की शुरूआत देवेंदर शर्मा के तस्वीर पर फूल अर्पित कर की गई। डिग्री कालेज के प्रिंसिपल एसएस बलवाल द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इसके बाद एसएस बलवाल व टेबल टेनिस एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील शर्मा के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया। प्रतियोगिता के पहले चरण में परीक्षित और अखिल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
जिसमें परीक्षित ने 2-1 से विजय हासिल की। एक अन्य मैच में अभय ने प्रणव को 2-0 से मात देकर मुकाबला अपने नाम किया।
एसोसिएशन के उप प्रधान कुमार तरूण ने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान तीन वर्गों में मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर विनोद बडू, संजय शर्मा, अंकित शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।