फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने करतब कर बटोरीं दर्शकों की तालियां

विज्ञापन
फोटो.....भारतीय सेना की तरफ से दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। वीर नारियों को सम्मानित किया ग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। सेना ने जिले के चौगान मैदान में वीरवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसका उद्घाटन मेजर जनरल अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा कार्यक्रम के आरंभ में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे उधमपुर से शहीद कैप्टन तुषार महाजन के माता पिता को भी सम्मानित किया गया। जिन शहीद परिवारों को वहां बुलाया गया, पहले उनके शौर्य के बारे में बताया गया। साथ ही भारत माता के जयकारों से उनका हौसला बढ़ाया।
इसके साथ 11 राष्ट्रीय रायफल के जवानों ने जिमनास्टिक, घुड़सवारी, आदि कई प्रस्तुतियां दीं, जिन पर खूब तालियां बजीं। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए कई प्रकार के स्टालों का मेजर जनरल सहित डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट, आदि अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश होती रही, परंतु जवानों व स्कूली बच्चों सहित दर्शकों का मनोबल नहीं टूटा। लगभग तीन वर्ष के बाद इस तरह का कार्यक्रम सेना ने किया है, जिसे देखने सैकड़ों लोग चौगान मैदान पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के कई कलाकारों को इसके लिए बुलाया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में जीओसी उत्तरी कमान को आना था, परंतु बारिश के कारण वह न आ सके। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा।

फोटो.....भारतीय सेना की तरफ से दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। वीर नारियों को सम्मानित किया ग- फोटो : UDHAMPUR

फोटो.....भारतीय सेना की तरफ से दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। वीर नारियों को सम्मानित किया ग- फोटो : UDHAMPUR

फोटो.....भारतीय सेना की तरफ से दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। वीर नारियों को सम्मानित किया ग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें