फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी कार्यालय के मिनी कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को वर्चुअल पंचायत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें डीसी इंदु कंवल चिब, डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, उपाध्यक्ष जूही मन्हास व कई डीडीसी ने हिस्सा लिया। पंचायत कांफ्रेंस में ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर निर्देश जारी किए। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

पंचायत कांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों और डीडीसी को बताया गया कि भारत सरकार की तरफ से जल शक्ति अभियान और कैच द रैन 2022 राष्ट्रपति की ओर से लांच किया जा रहा है। इसके तहत पानी को बचाने को लेकर मिलकर प्रयास किया जाएगा। सभी को बताना होगा कि पानी लोगों के लिए कितना जरूरी है? साथ ही इसके संरक्षण के लिए काम करना होगा।
बताया कि पानी की बर्बादी से कई तरह का संकट सामने आ सकता है। कार्यक्रम के दौरान ही उपराज्यपाल ने सभी को जल संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाई। कांफ्रेंस में विशेष तौर पर बारिश के पानी को संरक्षित करने को लेकर निर्देश जारी किए गए, और इस पर जोर डाला गया। इसके साथ ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें