कटड़ा । धर्मनगरी में पीएमश्री गर्ल्स हाई स्कूल में विद्यार्थियों के नए सेशन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के असिस्टेंट सीईओ तथा श्राइन बोर्ड के गुरुकुल स्कूल के प्रशासक डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया ताकि विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें और समाज में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा सकें। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वह लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें और किसी भी तरह की सहायता अथवा दुविधा को लेकर अपने गुरु के साथ निरंतर संपर्क में रहे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस मौके पर स्कूल के हेड मास्टर रवि कोहली, संजीव वर्मा, अदिति शर्मा, प्रीति शर्मा, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।