संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। श्रद्धालुओं ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने फूल बरसाए और जय श्रीराम का उदघोष भी हुआ।
शोभायात्रा में शामिल लोगों में अयोध्या में 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी नजर आई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान बच्चे भगवान राम और लक्ष्मण के स्वरूप में नजर आए।
शोभायात्रा मनवाल से शुरू होकर मानसर से होती हुई पंच मुखी हनुमान मंदिर बट्टल में समाप्त हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।