फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से 14 घंटे बंद रहा जम्मू-कश्मीर हाईवे, अब भी जगह-जगह जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के मगरकोट में शनिवार देर रात तेज बारिश के बाद पस्सियां गिरने से जम्मू-कश्मीर हाईवे फिर बंद हो गया, जिसे रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे खोला गया। बावजूद इसके रामसू और बनिहाल समेत हाईवे पर जगह-जगह यातायात जाम लगा हुआ है। मगरकोट में वन-वे होने के कारण वाहनों को निकालने में परेशानी आ रही है। उधमपुर और रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोककर रखा गया है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को राजमार्ग को खोलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम चार बजे राजमार्ग खुलने पर केवल यात्री वाहनों को ही चलने की अनुमति दी गई, जबकि ट्रकों को उधमपुर में ही रोक कर रखा गया। ट्रक चालकों का कहना है कि अगर उन्हें जल्द आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई तो खाद्य सामग्री ट्रकों में ही खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर रोज यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार शाम करीब सात बजे 16 घंटे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली थी। पुलिस ने पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन ट्रकों को पुलिस ने उधमपुर में ही रोक कर रखा। ट्रकों के चालकों ने उम्मीद जताई थी कि रविवार सुबह उनको घाटी जाने की अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन शनिवार देर रात करीब दो बजे रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने पर एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बंद होने से फिर से रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती ही चली गई और सुबह दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिया गया था।
जखैनी में यातायात बाधित होने से चालकों
समेत स्थानीय निवासी भी परेशान
जखैनी इलाके में वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति बनी हुई है और इससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी के मशीनरी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रविवार शाम करीब चार बजे राजमार्ग खोला। राजमार्ग के खुलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इनके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन ट्रकों को पुलिस ने शाम तक घाटी जाने की अनुमति नहीं दी। ट्रक चालकों का कहना था कि कई दिनों से रोके जाने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें