फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविकानगरी का बाजार रहा बंद, जरूरी सामान की दुकानें ही खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सप्ताहांत बंदिशों पर रविवार को देविकानगरी में बाजार बंद रहे। सुबह से शाम तक दुकानें बंद रही। केवल दूध, दवाई और फल-सब्जी की दुकानें ही खोली गईं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने नाके लगाकर बिना कारण घर से निकले लोगों से से पूछताछ कर उन्हें वापस भेजा। कई स्थानों पर लोगों को रोकने के लिए तारबंदी की गई। पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी भी नियमों का पालन करवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को गैर जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। वहीं व्यापार मंडल और चैंबर ऑफ कॉर्मस ने शुक्रवार को प्रशासन के साथ बैठक कर शनिवार व रविवार को बाजार खुला रखने का एलान किया था, लेकिन शनिवार को फिर से प्रशासन के साथ बैठक कर आदेश को बदल दिया गया और शनिवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। इसको लेकर दुकानदारों ने विरोध प्रकट किया और शनिवार शाम करीब छह बजे दुकानों को बंद करने से इंकार कर दिया। लेकिन रविवार को दुकानें बंद रखी गईं।
देविकानगरी के बाजार में रविवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में हर तरफ पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ के जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी ही नजर आए। पुलिस ने इंदिरा चौक, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, वीनस चौक, सैला तालाब चौक व अन्य कई स्थानों पर नाके लगाए थे। शहर के सलाथिया चौक और चबूतरा बाजार में ज्यादा वाहन चलते नजर आए तो पुलिस ने यहां तारबंदी कर दी। इसके बाद सभी वाहनों को रोक कर चालकों से पूछताछ की गई। नायब तहसीलदार भी टीम के साथ बाजार का निरीक्षण करते रहे। सोमवार को नागा के दिन बाजार खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें