फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में 151 नए मामले, 47 मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को कोरोना से 151 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें 23 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को एक बार फिर मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ने लगी है। 47 मरीज कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा कर सबको होम आइसोलेट करने के साथ कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज उम्मीद से कहीं अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। बीच में कुछ दिन ऐसे भी निकले जब उम्मीद से कम मामले सामने आए, लेकिन अब करीब पांच दिन से लगातार 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को तो यह आंकड़ा 150 को भी पार कर गया और शाम तक कुल 151 लोग संक्रमित पाए गए। मेडिकल ब्लॉक टिकरी के ग्रामीण इलाकों में 16 और शहर में 19, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में 23 और शहर में तीन, रामनगर में 34 और पंचैरी में सबसे अधिक 39, बसंतगढ़ में छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मजालता में दस सुरक्षा कर्मी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 13952 हो गए हैं। इनमें से 13284 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 144 मरीजों की मौत हुई है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 524 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होने से प्रशासन की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें