शहर में अवैध रूप से चल रहे निजी क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ वीरवार को कार्रवाई की गई। दिल्ली से आई नेशनल मानीटरिंग इंस्पेक्शन कमेटी व स्वास्थ्य विभाग की की छापेमारी के दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से आई टीम ने कार्रवाई करने का काम शुरू किया। यह छापेमारी छापेमारी दोपहर तक जारी रही। टीम ने क्लीनिक के अंदर जाकर देखा कि किस तरह के कार्य किया जा रहा है।
इसके अलावा कागजातों की बारीकी से जांच की गई। जाना की क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर के में प्रशिक्षित स्टाफ काम कर रहा है कि नहीं। इस मौके पर अस्पताल के अंदर स्टाफ से पूछताछ भी की गई। इसी दौरान जब टीम विवेक अल्ट्रासाउंड और सरस्वती अल्ट्रासाउंड के अंदर पहुंची तो पाया कि सेंटर अवैध तरीके से चल रहे हैं। दोनों जगहों पर नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। दिल्ली की टीम ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सीज करने के आदेश जारी कर दिए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी उसी समय दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। इसके अलावा छापेमारी के दौरान टीम ने कई अस्पताल संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीएमओ डा. केसी डोगरा ने दिल्ली से आई नेशनल मानीटरिंग इंस्पेक्शन कमेटी के नेतृत्व में शहर का दौरा कर विभिन्न क्लीनिक मेें जाकर छापेमारी की। इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी व स्टाफ मौजूद था। सीएमओ ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक दिल्ली से टीम भेजी गई थी। जिसके चलते उन्होंने टीम के साथ मिलकर शहर मेें अवैध रूप से चल रही क्लीनिकों में जाकर छापा मारा।