फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली को कामयाब बनाने पर लगाया जोर

Fri, 31 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/उधमपुर
विज्ञापन
मोदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा के बडे़ नेताओं का उधमपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जागरूक व प्रेरित करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी राज्य अध्यक्ष सत शर्मा और महामंत्री अशोक कौल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ रैली स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे आयोजित बैठक में 13 मंडल के प्रधानों ने हिस्सा लिया। सत शर्मा ने कहा कि आज देश युवाआें के कारण की प्रगति की राह पर चल रहा है। दो अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को कामयाब बनाने में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि प्रधानमंत्री का उधमपुर पहुंचना ऐतिहासिक अवसर है। ऐसे में सभी युवाओं का विशेष तौर पर दायित्व बनता है कि वह हजारों की संख्या में रैली में पहुंच कर सफल बनाएं।

इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा संख्या में दूसरे लोगों को भी साथ लेकर पहुंचे। प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया ने कहा कि उधमपुर में युवा इस काम में दिन रात जुटे हुए हैं। भाजयुमो के उपाध्यक्ष अजय वैद ने आश्वासन दिया कि कम से कम 20 हजार युवा इस रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान राकेश गुप्ता, अजय वैद, अखिल पराशर, अर्पण वैगड़ा, रवीश मैंगी, रमणीक, विनय व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें