फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथनटॉप से बर्फ हटते ही जल्द खुलेगा किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग

विज्ञापन
कश्मीर को जोड़ने वाले किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर सिंथन टॉप में जारी बर्फ हटाने का काम। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग जल्द ही यातायात के लिए खुलने वाला है। सिंथन टॉप से बर्फ हटाने का काम लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन

इस मार्ग को जून में ही यातायात के लिए खोला जाता है, लेकिन इस बार एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से एक माह से बर्फ हटाने का काम जारी है। सिंथन टॉप पर अनंतनाग की तरफ से काम पूरा हो चुका है। किश्तवाड़ की तरफ से मात्र कुछ ही कार्य शेष है। फिसलन के चलते अभी कुछ दिन तक वाहन चलाना कठिन है। एसडीएम छात्रू इंद्रजीत सिंह परिहार ने बताया कि मार्ग को खोलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। मार्ग साफ होने के तुरंत बाद वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकेगी। फिसलन के कारण हादसों का भय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें