फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया त्याग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के जिला महासचिव कुलदीप मन्हास ने वीरवार को अपने पद और पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने पार्टी के कमजोर नेतृत्व को इसका कारण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश पक्ष और विपक्ष की राजनीति से चलता है। लेकिन, दिल्ली में पार्टी विपक्ष की भूमिका में काफी कमजोर है। इसका कारण युवाओं को मौका न दिया जाना है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी उनकी मांग थी कि गुलाम नबी आजाद को प्रदेश की कमान सौंपी जाए। लेकिन, उसे पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण जम्मू कश्मीर में भी पार्टी नेतृत्व कमजोर नजर आ रहा है। पार्टी के कमजोर नेतृत्व के कारण कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी अकेले पड़ गए हैं। उन्हें जनता की समस्याओं को सामने लाने और उनके लिए संघर्ष करने में कठिनाई आ रही है।
इसी के चलते उन्हें मजबूर होकर अपने कई पंच, सरपंचों व समर्थकों के साथ पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है। उनके साथ उनके समर्थक बलवान सिंह, ज्ञान सिंह, गोविंद राम शर्मा, गुलाम रसूल, संजीव विक्की, इत्यादि ने भी पार्टी को अलविदा किया है। उन्होंने कहा कि जनता की राय से किसी अन्य पार्टी का दामन थामने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें