उधमपुर। सुभाष नगर स्थित एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी से सातवीं और नौवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। स्कूल प्रिंसिपल किरण जंवाल की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात उप प्रधानाचार्य अमृत शर्मा, समन्वयक पामेला शर्मा और प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे। मौके पर स्कूल की सीनियर कक्षाओं के छात्रों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मनोरंजन भी किया। संवाद