फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैसाखी पर्व की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में वैसाखी के पर्व पर लिए शहर में तैयारियां जारी हैं। शहर से 10 किलोमीटर दूर भंडारकुट में मरूसूधर और चंद्रभागा नदियों के संगम पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बैसाखी वाले दिन लोग स्रान कर नील गंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

कमेटी की तरफ से नील गंगेश्वर मंदिर को सजाया जा रहा है। जहां पर वैसाखी और चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। कमेटी के प्रधान अजय परिहार ने लोगों से इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोले लगाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर को सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वार्षिक भंडारे का स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी देवी मंदिरों की सजावट का कार्य जारी है।
कल खुलेंगे मां चंडी धाम मचैल मंदिर के कपाट
जिले का प्रसिद्ध चंडी धाम मचैल मंदिर भवन के कपाट वैसाखी पर 13 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे, जिसका भक्त काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर में इस दिन मेले का भी आयोजन होगा। इस दिन काली माता के मंदिर से मूर्ति को मुख्य मंदिर में प्रतिष्ठापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें