फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1323 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण कम ही लोगों को कोरोना वैक्सीन लग पा रही है। रविवार को शाम तक केवल 1323 लोगों को टीका लगाया गया। छुट्टी के चलते काफी संख्या में लोग वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में पहुंचे थे, जिन्हें टीका लगवाए ही लौटना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने सात हजार के करीब ही डोज मौजूद हैं।
विज्ञापन

जिले में एक माह के अदंर सवा लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। शुक्रवार व शनिवार को बहुत कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लग सकी। रविवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार को सात हजार डोज पहुंची है।
इसको ही कुछ दिन चलाना है। इसी के चलते रविवार को शाम तक कुल 1323 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 45 से 60 आयु वर्ग के 876 लोगों को पहली और दो को दूसरी डोज दी गई है। 278 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 143 को दूसरी डोज दी गई है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और एक को दूसरी डोज दी गई है। एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 21 को दूसरी डोज दी गई है। जिले में अभी तक पहली और दूसरी मिला कर कुल 61188 डोज लगाई जा चुकी है। 50430 लोगों को पहली और 10758 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें