फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता और भाईचारे की मजबूती के लिए करें कार्य

विज्ञापन
उधमपुर: गुरु नाभा दास की जयंती के अवसर पर भजन गाते हुए तथा बैठी संगत. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। गोस्वामी गुरु नाभा दास महाराज का प्रकाशोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद और पूर्व विधायक पवन गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन बिरमा इलाके में स्थित गोस्वामी गुरु नाभा दास समुदाय भवन में हुआ। सुबह नौ बजे गुरु वंदना हुई, जिसमें महाशा सदर सभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लेकर जीवन में गुरु के महत्व पर रोशनी डाली, और गुरु के बताए मार्ग पर चलने को जागरूक किया। इसके बाद श्रद्धासुमन कार्यक्रम में कई कलाकारों ने भजन गाकर गुरु नाभा दास महाराज के जीवनी पर रोशनी डाली।
बताया कि गुरु नाभा दास महाराज धरती पर अवतरित हुए, और उन्होंने मानव कल्याण के लिए कार्य किए। उन्होंने सभी को केवल भाईचारे के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया था। लोगों के भ्रमों को दूर किया। यह कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे तक चलता रहा। इसमें प्रसिद्ध लोक गायक राम दत्ता, अशोक हंस, आदि ने हिस्सा लिया। अंत में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लंगर के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान सोमराज कुंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सभाओं ने भरपूर सहयोग दिया है। आज के कार्यक्रम से संदेश दिया है कि लोगों को जातपात से ऊपर उठकर केवल मानवता व भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए काम करना है। मानव के लिए सबसे पहले इंसानियत है। बाकी सब बाद में है। गुरु नाभा दास ने भी केवल इंसानियत को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

उधमपुर: गुरु नाभा दास की जयंती के अवसर पर भजन गाते हुए तथा बैठी संगत.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें