फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रो. काकू राम को मिली स्टाफ सचिव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सत्र 2025-26 के लिए विभाग के कर्मचारी सचिव के रूप में प्रो. बीएल ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव हुए। इसमें प्रो. काकू राम को स्टाफ सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सीनियर एसोसिएट प्रो. काकू राम व प्रो. राकेश सिंह के नाम का प्रस्ताव कॉलेज के पूर्व स्टाफ सचिव डॉ. जगजीत सिंह ने रखा। इसमें सभी की सर्वसम्मति से प्रो. काकू राम को स्टाफ सचिव चुना। इस मौके पर प्रो. काकू राम ने अपने विचार भी व्यक्त किए। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजय कुमार वर्मा सहित सभी गण्यमान्य सदस्यों ने काकू राम को कॉलेज का स्टाफ सचिव बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रक्रिया डॉ. मोहिंदर पाल की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर एचओडी सांख्यिकी, डॉ. सुनील कुमार भट्ट, एचओडी रसायन विज्ञान, डॉ. सोनिया खजूरिया, एचओडी अंग्रेजी, प्रो. सुरेश कुमार डोगरा, एचओडी भौतिकी और प्रो. विपुल सराफ, एचओडी कॉलेज के सभी सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें