उधमपुर। शेरे कश्मीर पुलिस अकादमी ने महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जांचकर्ताओं के लिए एक व्यापक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों से 23 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक एसएसपी राजिंदर गुप्ता ने किया। उनके साथ जम्मू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर कविता सूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों, साइबर अपराध के तेजी से बढ़ते क्षेत्र सहित जांच कौशल बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया।
उन्होंने जांच और कानूनी प्रावधानों के पालन के माध्यम से सफल सजा सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य पर जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को उन्नत जांच तकनीकों और पाक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनों सहित प्रासंगिक कानूनों के व्यापक ज्ञान
से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है।
सीखने के अनुभव को समृद्ध करने के लिए, पाठ्यक्रम में पुलिस अकादमी, शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित वक्ताओं और साइबर फोरेंसिक के प्रख्यात विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल होंगे। संवाद