फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विशेषाधिकार के पक्ष में पारित प्रस्ताव के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर विधानसभा में विशेषाधिकार को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस की तरफ से पारित किए गए प्रस्ताव और भाजपा विधायकों के साथ की गई बदसलूकी के विरोध में शुक्रवार को गोल मार्केट चौक पर भाजपा की तरफ से प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में किए गए इस प्रदर्शन में जम्मू कश्मीर की कांग्रेस नेकां गठबंधन की सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मुर्दाबाद के जोरदार नारे भी लगाए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार जम्मू कश्मीर के लोगों को फिर से आतंकवाद की ओर धकेलना चाहती है, जो भाजपा कभी होने नहीं देगी।
विज्ञापन

वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 भारत और जम्मू कश्मीर के बीच एक ऐसी दीवार थी जो सत्तर साल से यहां विकास में बढ़ी मुश्किल पैदा कर रही थी। अलगाववाद और आतंकवाद की जड़ यही अनुच्छेद 370 था, जिसे 2019 में समाप्त कर दिया गया लेकिन अब जम्मू कश्मीर में नेकां कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने विधानसभा शुरू होते ही अनुच्छेद 370 के पक्ष का प्रस्ताव लाकर अपना राष्ट्र विरोधी एजेंडा चलाना शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले पर मोहर लगाई थी, इसलिए अब फिर से 370 के पक्ष में कोई प्रस्ताव लाना इस विधानसभा के इख्तियार में है ही नहीं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की गठबंधन सरकार राष्ट्रविरोधी ताकतों के इशारे पर यहां एक राष्ट्रविरोधी माहौल तैयार करने का प्रयास कर रही है। यहां दोबारा से खूनखराबे, पत्थरबाजी और आतंकवाद का दौर लाना चाहते हैं। उन्होंने किश्तवाड़ में आतंकियों द्वारा की गई दो बीडीजी सदस्यों की हत्या की भी कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें