फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायकों ने ठाकराई में वीर बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में माथा टेका

विज्ञापन
वीर बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में माथा टेकते  विधायक। - फोटो : वीर बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में माथा टेकते विधायक।
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू कश्मीर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं विधायक सुनील कुमार शर्मा व विधायक शगुन परिहार ने वीरवार को वीर बाल दिवस के मौके पर ठाकराई इलाके में गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सुनील कुमार शर्मा ने वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह जी की जीवनी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटी सी आयु में किसी ने धर्म की रक्षा व देश की खातिर अपनी बलिदान देने वाले पहले व आखिरी वीर वही दोनों भाई थे। उन्होंने छह और नौ वर्ष की आयु में धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी थी। इस इतिहास को आम जनता व देश के सामने छुपाया गया, जबकि हमारी पुस्तकों में उन वीर बलिदानियों को पढ़ाया जाना चाहिए था। अब इन वीरों के बारे में जनता नहीं जानती। हमें चाहिए कि इन वीरों को याद करें। उन्होंने शहादत पाने से पहले यह कहा था कि हम गुरु गोविंद सिंह के पुत्र हैं। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें