फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय पैदा करने वालों के कृत्यों को आतंकी कार्रवाई मानें : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल ने जम्मू में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में अफसरों को कहा कि वे सुनिश्चित करें कि समाज में भय पैदा करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों या समूहों के कृत्यों को आतंकी कार्रवाई कहा जाए। इन पर कार्रवाई भी इसी के तहत करें। उपराज्यपाल ने प्रौद्योगिकी संचालित पुलिसिंग, क्षेत्र वर्चस्व योजना, एजेंसियों के बीच समन्वय, नार्को-आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस बल के क्षमता निर्माण, साइबर गश्त और निगरानी क्षमताओं में सुधार के लिए प्रभावी रोडमैप पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


खुफिया इनपुट तत्काल साझा करें

एलजी ने बैठक में खुफिया जानकारी जुटाने के साथ ही इसे तत्काल साझा करने को कहा। उन्होंने कहा, सटीक इनपुट के आधार पर आतंकी विरोधी अभियानों पर जोर दिया। कहा कि इससे ऑपरेशन चलाना आसान होगा। कहा कि आतंकी कृत्य में शामिल हर अपराधी और समर्थक को इसकी कीमत चुकानी होगी। हमें खुद को खुफिया जानकारी से लैस करने और आतंकियों को बेअसर करने पर अमल करना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। हमें पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों के लिए तैयार रहना होगा।



जो माहौल खराब कर रहे उनपर कड़ी कार्रवाई करें

पिछले कुछ समय से जम्मू में बढ़े संगठित अपराधों पर भी बैठक में चर्चा हुई। खासकर हाल ही में गैंगवार की घटनाओं को लेकर। बैठक में डीजीपी नलिन प्रभात ने जम्मू संभाग के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी दी। जम्मू के आईजी ने पिछले कुछ समय से बढ़े संगठित अपराध की जानकारी दी। इस पर एलजी ने कहा कि सिर्फ आतंकवाद ही नहीं। उन्होंने कहा, यदि समाज में स्थानीय स्तर पर अपराध बढ़ रहा है...जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन




आईजी रेलवे ने कटड़ा से श्रीनगर तक चलने वाली ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था का ब्योरा दिया

कटड़ा से श्रीनगर के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने को है। इस रूट पर पूरा ट्रैक अति संवेदनशील है। इसलिए पूरे ट्रैक और सभी रेलवे स्टेशनों समेत ट्रेनों के भीतर सुरक्षा का विशेष प्लान तैयार किया गया है। आईजीपी रेलवे विवेक गुप्ता ने एलजी को पूरे रेल ट्रैक पर किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें