फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुलमर्ग केआईडब्ल्यूजी के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खेलो इंडिया विंटर गेम्स (केआईडब्ल्यूजी) के पांचवें संस्करण के करीब आने के साथ ही जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने कहा कि उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांचवां संस्करण गुलमर्ग में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाना है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने तैयारियों पर कहा कि होटल बुकिंग, इवेंट मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की योजना बनाई गई है और सब कुछ ठीक है।
आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, सब तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हम केवल बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, जो ढलानों को स्की-योग्य बनाने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोजनों के लिए पहचाने गए दो प्राथमिक स्थल गुलमर्ग क्लब और अफरवट हैं, लेकिन बाउल और अफरवट दोनों ढलानों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के लिए ताजा बर्फबारी की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा कि इस आयोजन के लिए गुलमर्ग में करीब 700 लोगों के आने की उम्मीद है, जिसमें 650 तकनीकी कर्मचारी, प्रतिनिधि और स्थानीय प्रतिभागी शामिल हैं। सभी तैयारियां उसी के अनुसार की गई हैं।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, अगर बर्फबारी अपर्याप्त होती है, तो खेलों की तकनीकी आचरण समिति स्थिति का आकलन करेगी और आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।
इस बीच एक स्थानीय स्कीइंग कोच गुलाम जावेद ने कहा, बर्फ़बारी की बेहद जरूरत है। अगर बर्फ़बारी नहीं हुई तो इस आयोजन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। कम बर्फ में स्कीइंग संभव नहीं होती, हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें