फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के पास जिला अध्यक्ष नरेश केसर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस योजना को केंद्र सरकार वापस ले, क्योंकि यह युवाओं के हित में नहीं है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान ने कहा कि योजना लाने से पहले सभी पार्टियों के साथ ही बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श जरूरी था। यह योजना आनन-फानन में लाई गई है। इसमें कई खामियां हैं। अग्निपथ योजना में प्रमुख खामी यह है कि 4 साल सेना में देने के उपरांत नौजवान कहां जाएगा। इससे देश में और ज्यादा बेरोजगारी बढ़ेगी।
केसर ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देश में जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, ठीक नहीं है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। आम आदमी पार्टी शांतिपूर्वक देश भर में धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव करतार चंद, राजकमल, अवतांश, बंसीलाल, राजीवकुमार, रूप सिंह, बॉबी, अतुल, अनीश, आतिश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें