फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट कर दी है। टैक्स लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। केंद्र शासित प्रदेश बनाने के साथ ही जगह-जगह टोल प्लाजा स्थापित कर आम लोगों की समस्याओं में इजाफा किया है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें लॉकडाउन के चलते चार माह से बंद धर्मनगरी से परेशान कारोबारियों की समस्या से अवगत करवाया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राजेश सधोत्रा ने आधार शिविर कटड़ा में बंद के बाद उत्पन्न स्थिति के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण साढ़े चार माह से जहां माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित है वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं। इससे व्यापारी वर्ग के साथ ही मजदूरों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को चाहिए कि जल्द नगर के व्यापारी और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए कदम उठाए जाएं। बंद के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। जुगल किशोर शर्मा ने जल्द रनसू से लेकर शिवखोड़ी तक रोप-वे परियोजना शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, उपाध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा कटड़ा में होटल व रेस्तरां संघ के प्रधान एवं पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री जम्मू रीजन के चेयरमैन राकेश वजीर के घर सांत्वना देने पहुंचे। गत दिनों राकेश वजीर के पिता का निधन हो गया था। इस मौके पर पार्षद रवि नाग, पूर्व पार्षद सुरेंद्र वकील, मदन डोगरा, अभिषेक, मोहन सिंह, सुरेंद्र पंडित, अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें