फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अकादमी के उप निदेशक सनमती गुप्ता ने स्टाफ सदस्यों तथा प्रशिक्षुओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसमें उन्होंने देश को साफ सुथरा रखने में पुलिस बल की ओर से सहयोग व भागीदारी निभाने का संकल्प पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं, पंचैरी में पुलिस की ओर से विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से पंचैरी मार्केट और पर्यटन स्थल में सफाई अभियान चलाकर गांधी जयती मनाई गई। इस मौके पर एसएचओ पंचैरी विकास डोगरा के नेतृत्व में मानव सेवा समिति और संजीवनी जन कल्याण समिति ने संयुक्त सफाई अभियान में विशेष रूप से भाग लिया। पुलिस लाइन में भी गांधी जयंती पर एसएसपी सरगुन शुक्ला की देखरेख में स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया।
इसी तरह जिला के सब-डिवीजन रामनगर, चिनैनी और लाट्टी, पंचैरी, मजालता, बसंतगढ़ आदि विभिन्न पुलिस स्टेशनों व पुलिस चौकियों में भी पुलिस की तरफ से स्वच्छता शपथ ग्रहण के समारोह आयोजित कर गांधी जयंती मनाई गई। वहीं टीम देविका की तरफ से देविका तट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीसी इंदु कंवल चिब ने मुख्य रूप से भाग लिया। जबकि डिस्क्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरटी की ओर से जिला न्यायालय परिसर में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें