फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती पर हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डिग्री कॉलेज किश्तवाड़ में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी प्राचार्य प्रो. अनिरुद्ध शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसका विषय मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य था। संगोष्ठी में प्रो. सरिता परिहार मुख्य अतिथि और प्रो. रोमाना अख्तर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, एडवोकेट पवित्रा, किरण बडियाल और प्रो. मधुबाला मुख्य वक्ता रहीं। अधिवक्ता पवित्रा ने मौलिक अधिकारों, महत्व और भारत के नागरिकों को प्रदान की जाने वाली संवैधानिक गारंटी के बारे में बताया। प्रो. मधु बाला ने मौलिक कर्तव्यों पर विचार-विमर्श किया और हमारे देश के नागरिकों के संवैधानिक दायित्वों को दोहराया। सत्र के बाद वर्तमान युग में विभिन्न गांधीवादी मूल्यों की प्रासंगिकता पर खुली बहस हुई जिसमें 10 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रथम तीन विजेताओं को मोमेंटो और अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें