फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल, 11 गोवंश मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। थाना उधमपुर के अधीन रों दोमेल चौक की पुलिस टीम ने सोमवार को पशु तस्करी के दो प्रयास विफल किए हैं। पुलिस ने 11 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी रों दोमेल की टीम ने निक्की नाली इलाके में वाहन (जेके14जी-190) को जांच के लिए रोका। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। वाहन की जांच करने पर अंदर क्रूरतापूर्वक बंधे सात गोवंश मिले। इन्हें मुक्त करवाने के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। थाना उधमपुर में यू/एस 223 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में इसी पुलिस चौकी की टीम ने नियमित नाके पर जांच के दौरान टाटा सफारी (जेके01पी-9993) को रुकने का संकेत दिया। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से चार गोवंश मिले। इन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर तस्करी के लिए कश्मीर ले जाया जा रहा था। थाना उधमपुर में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें