आरएसईटीआई रामबन में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
रामबन। आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) रामबन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक, स्टाफ सदस्यों और जूनियर ब्यूटीशियन कोर्स के प्रशिक्षुओं ने बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
निदेशक हरविंदर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन अनुसूचित जाति समुदाय और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वरिष्ठ संकाय अमरीक सिंह राजू ने भी डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। संवाद
आरएसईटीआई रामबन में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आरएसईटीआई रामबन में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।