फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवकुमार शर्मा उधमपुर-रियासी रेंज के नए डीआईजी और अमृतपाल सिंह एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उधमपुर-रियासी रेंज और जिला पुलिस की कमान नए हाथों में सौंपी गई है। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस शिव कुमार शर्मा को उधमपुर-रियासी रेंज का डीआईजी नियुक्त किया है। आईपीएस अमृतपाल सिंह अब उधमपुर के एसएसपी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। शिव कुमार को आईपीएस सारा रिजवी के स्थान पर तैनात किया गया है। इससे पहले वे जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें अपराध नियंत्रण और सुरक्षा ऑडिट में विशेषज्ञता हासिल है। वे रात्रि गश्त, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस चौकियों के अचानक दौरे करने के लिए पहचाने जाते हैं।

उन्होंने ग्राम रक्षा समूहों (वीडीजी) को मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में अहम भूमिका निभाई है। स्थानीय समुदायों के साथ सीधा संवाद और संवेदनशील मुद्दों का त्वरित समाधान उनकी कार्यप्रणाली की प्रमुख विशेषता है।
विज्ञापन




सामुदायिक पुलिसिंग पर होगा जोर

अनंतनाग के एसएसपी पद से स्थानांतरित होकर आए वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अमृतपाल सिंह अब उधमपुर के सुरक्षा तंत्र का नेतृत्व करेंगे। वे अमोद अशोक नागपुरे का स्थान लेंगे जिन्हें अब अनंतनाग का एसएसपी नियुक्त किया है। अमृतपाल ने कार्यकाल के दौरान जन कल्याण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य किया है। जनवरी 2026 में पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा की गई समन्वय बैठकें प्रभावी रही थीं। निवर्तमान एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे का उधमपुर में कार्यकाल काफी सुर्खियों में रहा। उन्होंने नशा माफिया और पशु तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। उनके नेतृत्व में न केवल आरोपियों को सजा दिलाई गई बल्कि तस्करों द्वारा अपराध से अर्जित की गई लाखों की संपत्ति को कुर्क कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें