उधमपुर के कमांड एरिया में विकास कार्यों का जायजा लेते डीडीसी चेयरमैन व अन्य अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने कमान एरिया में चल रहे विकास कार्यों का रविवार को जायजा लिया। मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ निदेशक कमान एरिया विकास जम्मू राजेंद्र सिंह तारा भी मौजूद रहे।
डीडीसी ने कमान एरिया में मौजूद पंचायत नीली नाला और कैंबल डंगा का दौरा किया। इन दोनों पंचायतों में कई तरह के विकास कार्य चल रहे हैं और दोनों पंचायतों का बड़ा हिस्सा कमान एरिया के अंदर है। उन्होंने निदेशक के साथ जल्द शुरू होने वाले कई विकास कार्यों पर चर्चा की। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर करें। अधिकारी लगातार विकास कार्यों का जायजा लेते रहे और काम में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के साथ किसी तरह से भी समझौता नहीं किया जाए। इसके साथ सभी विकास कार्य समय पर पूरा किए जाए, ताकि लोगों को सही समय सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। विकास कार्यों से जनता को किसी तरह से भी परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए।