स्थानीय डाइट परिसर में वीरवार को ड्रामा फेस्टिवल के आयोजक संगम थियेटर ग्रुप द्वारा रजनीश गुप्ता द्वारा लिखित व मोहम्मद अकरम द्वारा निर्देशित डोगरी नाटक जेले दे कैदी का मंचन किया गया।
नाटक में एक गरीब नौकर के कहानी को बहुत ही खूबसूरती से मंचित किया गया। कहानी में बताया गया कि एक सेठ के घर पर एक गरीब युवक नौकरी करता है।
सेठ की बहू बहुत ही खूबसूरत थी लेकिन उसके संतान न होने के चलते वह दुखी रहती थी। उसका दुख देखकर नौकर भी दुखी रहने लगा। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जाती है।
अंत में नाटक का अंत भावात्मक रूप से होता है। नाटक में अजय बाजुगरी, बरखा ठाकुर, राफित यासमीन, अकरम खान, राजा आमिर खान, अल्का ठाकुर, शादाब खान के द्वारा अपनी अपनी भूमिकाओं को बेहतरीन तरीके से निभाया गया।
वीरवार को मंचित किए गए नाटक में पूर्व मंत्री जगजीवन लाल मुख्य अतिथि जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य अभियंता हेम राज लंगेह विशेष अतिथि के रूप मे मौजूद थे।
संगम थियेटर ग्रुप और सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा करवाये जा रहे इस छह दिवसीय ड्रामा फेस्टिवल का समापन शनिवार को होगा।