फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के लिए दिनभर कभी इधर तो कभी उधर घूमते रहे शहरवासी

विज्ञापन
धमपुर में पेट्रोल की कमी को लेकर खाली पड़ा एक पेट्रोल पंप तथा दूसरे पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल भर? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पेट्रोल की कमी के कारण उधमपुर में लोग दिन भर परेशान रहे। बुधवार शाम तक कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया था। लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और निराश होकर लौटे। शहर में सिर्फ एक पंप पर पेट्रोल व डीजल मिल रहा था, जहां उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

तेल कंपनियों से पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति न होने से उधमपुर में भी वीरवार को पेट्रोल व डीजल का संकट देखने मिला। सुबह लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो कहीं भी पेट्रोल और डीजल नहीं था। शहर के दोमेल इलाके में स्थित एक पंप पर तो बुधवार शाम को ही पेट्रोल खत्म हो गया था। वहीं, कारगिल हनुमान मंदिर के पास स्थित एक पंप पर पेट्रोल मिल रहा था।
जब शहरवासियों को इसका पता चला तो पेट्रोल भरवाने के लिए इस पंप पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद दोपहर तक इस पंप पर इतनी भीड़ लग गई कि लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों का कहना था कि सरकार को इस परेशानी को गंभीरता से लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

आज के समय में छोटे से छोटे काम के लिए भी वाहन की जरूरत पड़ती है। अगर वाहन ही बंद हो जाएंगे तो किसी बीमार को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। वे सुबह से पेट्रोल के लिए पंपों के चक्कर लगा रहे हैं। उनको ज्यादातर पंपों से निराश लौटना पड़ा है। एक पंप पर पेट्रोल मिला तो, लेकिन इस पर भी कब खत्म हो जाए, पता नहीं। इससे हर वर्ग प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें