फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरमा नाला पार करने पर परमिट, लाइसेंस होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिरमा नाले को पार करना अब लोगों को महंगा पड़ सकता है। अब जो भी बिरमा नाले को वाहन लेकर या फिर पैदल पार करने की कोशिश करेगा पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करेगी। इस संदर्भ में पुलिस ने बिरमा नाले के दोनों तरफ कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। यात्री वाहनों के चालकों के परमिट व लाइसेंस रद्द करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

बिरमा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद लगातार वाहन बिरमा नाले को पार कर रहे हैं। इसी प्रयास में यात्रियों से भरी दो बसें नाले में फंस चुकी है। फिलहाल कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि पुलिस की तैनाती होने के बावजूद बसें नाले को पार कर रही हैं। लेकिन अब पुलिस ने सख्ती कर दी है।
डीएसपी साहिल महाजन और एसएचओ चमन गोरखा बुधवार को बिरमा नाले पर तैनात रह कर स्थिति का जायजा लिया है। डीएसपी ने कहा कि लापरवाही सहन नहीं होगी। बस यूनियन से अपील है कि चालकों को बिरमा नाले को पार करने से मना करें। अभी तक जिन यात्री वाहनों ने नाले को पार किया है और पुलिस ने जिनको पकड़ा है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अगर कोई बस चालक नाले को पार करते मिलेगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, बस का परमिट और चालक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि कोई भी पैदल नाले को पार न करे। आपात स्थिति में पुलिस से मदद मांगें। बस, ट्रक को शहर की तरफ आने से रोकने के लिए पुलिस ने छह जवान रैंबल इलाके में तैनात किए हैं। इनको अब फोरलेन राजमार्ग से होकर ही चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें