फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल गलियों पर प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2015 01:44 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत के बाद अब पंचायत मगैनी में पड़ते गांव दयाली चक के लोगों ने टूटी गलियों के निर्माण की मांग पर वीरवार को प्रदर्शन किया। अशोक कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


अशोक के अनुसार जब से इस गांव का निर्माण हुआ तब से उनके क्षेत्र में कोई भी गली नहीं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गली नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जगह-जगह गंदा पानी रास्ते कच्चे रास्ताें में बहता रहता है। अब गांव वासियों में इन राजनेताओं तथा विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों तथा राजनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनके गांव में गलियों का निर्माण नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर जिला आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पडे़गा। इस अवसर पर भूषण सिंह, मोनू, देस राज, पप्पू, रवि कुमार, विश्वनाथ, प्रिया, निशा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें