फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर वर्क्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वह पानी बंद करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम दवेंद्र शर्मा को भी सौंपा।
विज्ञापन


मंगलवार को रोष रैली और प्रदर्शन सबडिवीजन प्रधान जगदीश मंगोत्रा और जिला महासचिव विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें वाटर वर्क्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन ने कई मांगों को उजागर किया। कहा गया कि सीपी वर्कर्स का वेतन ढाई साल से नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें घर चलाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले सरकार ने जिनकी जमीनों में टैंक बनाए थे, उन्हें डेलीवेजर लगाया था, उन्हें भी अब तक वेतन नहीं मिला है। जबकि पांच सौ रुपये प्रति माह वेतन पाने वाले भी वेतन को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कर्मियों को काम के मुताबिक पद दिए जाने और स्टाफ  की कमी को दूर करने पर भी जोर दिया। डीए की किस्त जो जुलाई 2015 से बकाया है, वह भी देने की मांग उठाई। इस मौके पर दरबार सिंह, गोविंद राम, गणेश चंद, मो. शरीफ, बरकत अली और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें