मियां बाग से रेलवे स्टेशन को निकाली गई सिंगल रोड की दयनीय स्थिति पर भड़के स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीएचई के फीलिंग स्टेशन से पानी भरने को आने वाले टैंकरों की वजह से और ज्यादा परेशानी होती है।
रविवार को मियां बाग इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता एवं इंटक सचिव सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी एवं पीएचई विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में दशकों पहले मियां बाग को रेलवे स्टेशन इलाके से जोड़ने के लिए सिंगल रोड बनाया गया था।
उसकी हालत अब बदतर हो चुकी है। इस पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। कई गांव के लोग परेशान हैं। उनका आरोप था कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए संबधित विभाग की ओर से लगभग 5 किलोमीटर की सड़क पर 1.36 करोड़ रुपये भी खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क पर एक लाख रुपये का भी काम नहीं किया गया है। मगोत्रा ने इस काम की विजलेंस जांच कराई जानी चाहिए।