फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के हाउसिंग कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के डेढ़ वर्ष बाद भी अर्बन इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने सड़कों की मरम्मत नहीं की है। इस कारण स्थानीय निवासियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है कि कई बार संबंधित विभाग के साथ सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर संपर्क कर चुके हैं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सुशील कुमार, सोहन लाल आदि ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले हाउसिंग कॉलोनी में यूईईडी ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के बीच खोदाई की थी। दो माह तक हाउसिंग कालोनी के अंदर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चलता रहा। पाइप लाइन बिछाने के बाद यूईईडी ने सड़क की मरम्मत करवाने का काम शुरू किया, लेकिन कुछ स्थानों को बिना तारकोल डाले ही छोड़ दिया गया है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान ही सड़क की हालत खराब हो गई थी और अब तो इसकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है।
बरसात की बारिशों से सड़क बीच से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ती जा रही है। रात के समय स्थानीय निवासियों के दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत करवाने की मांग को यूईईडी के साथ नगर परिषद के अधिकारियों के सामने भी रखा है, लेकिन उनको सिवाए आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन और यूईईडी से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें