फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरियाल में लो वोल्टेज से बढ़ी लोगों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कशीराह पंचायत के बरियाल गांव में बिजली की लो वोल्टेज से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा कर समस्या का निदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के चलते भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए घर में पंखे-कूलर आदि तो हैं, लेकिन वोल्टेज काफी कम होने से वह उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनके क्षेत्र में यह समस्या काफी समय से चली आ रही है, लेकिन गर्मी के दिनों में समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। बच्चों की पढ़ाई सहित दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
स्थानीय निवासी अंश ललोत्रा, जुगल कुमार, सोहन लाल, शाम लाल, राकेश कुमार और अशोक ने बताया कि क्षेत्र में उचित लोड़ के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है। इस कारण लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषकर रात के समय में वोल्टेज काफी कम हो जाती है, जिससे लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार संबधित विभाग के अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन आज तक समस्या हल नहीं हो पाई है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त लोड़ के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें