उधमपुर/रामनगर। पुलिस ने रामनगर के दियाड़ी नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे एक परिवार के तीन सदस्यों को सुरक्षित बचाया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक परिवार के तीन सदस्य मदन लाल पुत्र प्रेम नाथ, पत्नी निशा देवी और आठ साल के बेटे वरुण शर्मा के साथ दियाड़ी नदी में आई बाढ़ में फंस गए हैं। पुलिस टीम ने एसडीपीओ भीष्म दूबे और इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। कुछ ही समय के बाद तीनों को सुरक्षित बचा लिया। इसके लिए मौके पर उपस्थित सरपंच सुनील शर्मा, स्वर्ण सिंह व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उधमपुर पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा हाई अलर्ट पर रहने का प्रयास करती है।