फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चोका नाला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चोका नाला के ग्रामीणों ने शनिवार को लिंक मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। मुफ्त राशन की मांग करते हुए ग्रामीण लिंक मार्ग पर कई घंटे जमे रहे। इस दौरान वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में  शामिल मदनलाल, बाल कृष्ण, करतार चंद, पुरुषोत्तम चंद, त्रिलोक राम आदि ने कहा कि पिछले साल सितंबर में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन भी हुआ था। उस समय फसलें तबाह हो गई थीं। घरों को नुकसान हुआ था। कई लोगों के घर तबाह हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव चोका नाला में पांच सौ परिवार रहते हैं।

इन लोगों का भी भारी  नुकसान हुआ था। इन परिवारों में से कुछ को ही अभी राहत मिली है। बाकी सभी मदद का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पीडि़त सभी परिवारों को छह माह का मुफ्त राशन दिया जाए। मकानों और जमीन के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


सड़क पर जाम लगाए जाने की खबर पाकर सुद्धमहादेव के नायब तहसीलदार मोहम्मद सलीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को आला अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें