फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी-दोमेल सड़क की मरम्मत से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी-दोमेल सड़क की खस्ताहाल स्थिति से परेशान लोगों को रविवार को राहत मिली है। अमर उजाला ने दो दिन पहले लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसका संज्ञान लेकर विभाग ने रविवार को सड़क की मरम्मत करवा दी है। इसके लिए लोगों ने आभार जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चिनैनी-दोमेल सड़क उचित रखरखाव और अनदेखी के चलते बदहाल हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिस कारण आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता था। खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद संबंधित एजेंसी मार्ग पर पड़े गड्ढों को तारकोल बिछा कर भर दिया है, जिससे लोगों की समस्या दूर हो गई है। मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान सुरेश गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला में लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता है। गत दिनों अस्पताल में स्टॉफ की कमी की समस्या को भी उठाया था और अब सड़क की समस्या को उठा कर राहत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें