Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
बिजली विभाग की 33 केवीए की लाइन के कारण हो रहे हादसों से परेशान जखैनी के लोगों ने नेशनल हाईवे बाईपास मार्ग को जाम कर सब ट्रांसमिशन डिवीजन (एसटीडी) एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जखैनी के रिहायशी इलाके में 33 केवीए तार के गुजरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तारें घरों की छतों के इतना समीप हैं कि वह कोई भी निर्माण कार्य नहीं करा सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ पहले पहले ही 33केवीए तार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। तब विभागीय अधिकारियों ने नेशनल हाईवे फोर लेन का काम शुरू होने पर रिहायशी क्षेत्र से बिजली की तारों को हटाने का आश्वासन दिया था। अब नेशनल हाईवे फोर लेन का काम शुरू हो गया है, लेकिन लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसे अब लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली के तार घरों की छतों के ऊपर होने के कारण लोग बच्चों को छत पर नहीं जाने देते हैं। हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही से यही लग रहा है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने कहा कि अब लोग किसी की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही जखैनी के रिहायशी क्षेत्र से बिजली की 33केवीए तारों को नहीं हटाया गया तो वह नेशनल हाईवे फोर लेन का निर्माण कार्य बंद करवाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।